ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कई राज्यों में बढ़ा है भाजपा का जनाधार, इंडी गठबंधन से ज्यादा है भाजपा की सीटें : स्वाती सिंह

भारतीय जनता पार्टी की नेता व पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में चुना है। ओडिशा, केरल जैसे राज्य में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति विश्वास जताया है। आज भी इंडी गठबंधन से ज्यादा सिर्फ भाजपा की सीटें हैं। लगातार तीसरी बार नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि यह बात सही है कि कांग्रेस को खुद भरोसा नहीं था कि उसको 99 सीटें मिल जाएंगी। इस कारण वह इतनी सीटों पर ही जश्न मना रही है लेकिन भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। उन्होंने जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि यहां हर कार्यकर्ता अपने लिए नहीं, देश की प्रगति के लिए कार्य करता है। मैं स्वयं तीन सप्ताह तक ओडिशा में रही और वहां पर जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विश्वास जताया। किसी व्यक्ति से बात करने पर वहां उत्साह देखते बनता था।

स्वाती सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं कह चुके हैं कि अब भारत विकसित की ओर अग्रसर है। इसे कोई रोक नहीं सकता। हम पांच साल तक और लगन और मेहनत के साथ भारत की प्रगति के लिए काम करेंगे। हर गरीब के जीवन स्तर को सुधारने के लिए भाजपा कृत संकल्पित है। हर जन कल्याणकारी योजनाएं नियमित रूप से चलती रहेंगी।

उन्होंने कहा कि तमाम झूठ का सहारा लेकर विपक्ष ने अपने काले कारनामों पर चुनाव में पर्दा डालने की कोशिश की। संविधान के विपरित काम करने वाली कांग्रेस ने भाजपा को संविधान विरोधी बताने के लिए झूठ बोलती रही लेकिन जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विश्वास जताया और तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए जनादेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *