ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बवाना फैक्टरी में लगी आग

बाहरी उत्तरी जिले के बवाना के सेक्टर- 5 में प्लास्टिक के दाने बनाने की एक फैक्टरी में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस व दमकल विभाग की 26 गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का काम किया। फिलहाल कूलिंग का काम जारी है।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10.36 बजे सूचना मिली कि बवाना स्थित एक फैक्टरी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही एक-एक कर दमकल की 26 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि फैक्टरी में प्लास्टिक के दाने बनाने का काम होता था। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *