ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नगर आयुक्त का पुतला दहन किया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समस्तीपुर नगर इकाई द्वारा नगर मंत्री शुभम कुमार के नेतृत्व में नगर निगम बनने की अधिसूचना की तिथि से टैक्स वसूली करने के विरोध में सहित अन्य पांच सूत्री मांगों को लेकर आक्रोश मार्च निकालकर नगर आयुक्त का पुतला दहन बुधवार को किया गया।

इससे पूर्व परिषद कार्यकर्ता का जत्था पूरे शहर में नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचकर नगर आयुक्त का पुतला दहन किया तथा पांच पुत्री मांग पत्र सौंपा। जिसमें होल्डिंग टैक्स का पुनर्निर्धारण करना, जहां सुविधा नहीं है वहां से कोई कर नहीं लेना, कचरा का उठाव देर रात्रि अथवा प्रातः काल में करवाना, सभी विद्यालय महाविद्यालय एवं सार्वजनिक स्थानों से मीट मुर्गों की दुकान हटाना, शहर में स्ट्रीट लाइट एवं पेयजल आपूर्ति आदि विषय शामिल हैं।

मौके पर विभाग सहसंयोजक अनुपम कुमार झा ने कहा कि नगर निगम बनने की अधिसूचना जारी होने की तिथि से टैक्स की वसूली करना जनता के साथ अन्याय है। समस्तीपुर नगर निगम के अधिकांश क्षेत्र में निगम की सुविधा उपलब्ध नहीं है ऐसे क्षेत्रों में सुविधा मिलने तक किसी भी प्रकार का कर वसूली नहीं होना चाहिए ,बिना सुविधा पहुंचाए कर वसूली करना निगम की तानाशाही एवं समाज विरोधी मानसिकता को दर्शाता है परिषद इसका पुरजोर विरोध करती है तथा नगर निगम को इस दिशा में सामाजहित में निर्णय लेना चाहिए अन्यथा परिषद चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *