ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फिल्म ”मेरी क्रिसमस” की पहले दिन की कमाई आई सामने

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म ”मेरी क्रिसमस” कल 12 जनवरी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। श्री राम राघवन द्वारा निर्देशित इस सस्पेंस और थ्रिलर फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में विजय और कैटरीना पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आ रहे है। कई कलाकारों ने भी इस फिल्म की सराहना की लेकिन फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई है।

मेरी क्रिसमस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की पहले दिन की रिपोर्ट सामने आ गयी है। सैनिक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म मैरी क्रिसमस ने रिलीज के पहले दिन 2.55 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वीकेंड यानी आज और कल इस फिल्म की कमाई में इजाफा हो सकता है।

फिल्म मेरी क्रिसमस में कैटरीना और विजय के साथ-साथ राधिका आप्टे, अदिति गवेकर, टीनू आनंद, संजय कपूर और विनय पाठक भी हैं। फिल्म में राधिका का कैमियो है। इस फिल्म के जरिए कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आ रहे है। फिल्म में दोनों एक दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में कैटरीना और विजय के रोमांटिक अंदाज ने कई लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

फिल्म मैरी क्रिसमस दो अजनबियों, अल्बर्ट (विजय सेतुपति) और मारिया (कैटरीना कैफ) की कहानी बताती है, जो अनजाने में एक-दूसरे से मिलते हैं और घटनाओं के बवंडर में फंस जाते हैं। श्रीराम राघवन की फिल्म एक रोलर-कोस्टर राइड की तरह है। अल्बर्ट और मारिया के जीवन में क्या होता है? इसे देखने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी। यह फिल्म दर्शकों के मन में अंत तक उत्सुकता बनाए रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *