ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एक्ट्रेस सनी लियोनी अपने रेस्टॉरेंट ”चिका लोका” की करेंगी ग्रैंड ओपनिंग

एक्ट्रेस-एंटरप्रेन्योर सनी लियोनी सिंगिंग बाउल्स हॉस्पिटैलिटी के साहिल बावेजा के साथ मिलकर ”चिका लोका बाय सनी लियोनी” की ग्रैंड ओपनिंग करने के लिए तैयार है।

अपने पहले हॉस्पिटैलिटी वेंचर के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस-एंटरप्रेन्योर सनी लियोनी ने कहा, “चिका लोका एक जगह से कहीं ज़्यादा है, यह मेरे व्यक्तित्व का विस्तार है। यह वह जगह है, जहां लोग खुद को ग्लैमर में डुबो सकते हैं और पूरी तरह से कम्फर्टेबल भी महसूस कर सकते हैं। मैं देखना चाहती हूं कि गेस्ट अपने फेवरेट आर्टिस्ट और कॉकटेल को एन्जॉय करते हुए मेरे लोका वर्ल्ड का असली टेस्ट अनुभव करें।”

7,000 वर्ग फुट में फैला, शेफ वैभव भार्गव द्वारा क्यूरेट फ्लैगशिप आउटलेट, इंडियन, एशियन, मैक्सिकन और इटेलियन क्विजीन के मिश्रण के साथ ग्लोबल फ्लेवर्स ऑफर करता है। इसके साथ ही “पोशंस बाय सनी लियोनी” उनके बॉलीवुड और ट्रेवल से प्रेरित यूनिक कॉकटेल पेश करता है।

सनी लियोनी के चिका लोका में स्टेज, बार और टेरेस के साथ एक शानदार वेन्यू है। गोवा, हैदराबाद और मुंबई तक एक्सपैंड करने की योजना के साथ सनी का गैस्ट्रोनॉमिक वेंचर 22 जनवरी को नोएडा के गुलशन वन 29 में खुलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *