October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चार साल में 60-70 प्रतिशत बढ़ी किसानों की आय: कुलपति

बीते 4 सालों में मक्का, तिलहन, दलहन, हरी सब्जियों की खेती में 60 से 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। किसानों की आय बढ़ी है, धान, गेहूं की खेती करने वाले अब मशरूम, दलहन, तिलहन, मक्का आदि की खेती कर रहे हैं। यह बात शनिवार को मीडिया से चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दी।

उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय 08 से 10 अक्टूबर के बीच अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह मेला पूरे 03 साल बाद आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले इस मेले का आयोजन 2019 में किया गया था। इस मेले में किसानों को उनकी आय बढ़ाने और अच्छी खेती करने के तरीके से रूबरू कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इतिहास में पहली बार विश्वविद्यालय के मेले में 100 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। इससे पहले तक 75 स्टॉल तक लग चुके हैं, लेकिन इस बार 100 स्टॉलों ने अपनी बुकिंग कर दी है। खास बात यह है कि भारतीय कृषि अनुसंधान से भी जो स्टॉल लगाए जाएंगे। यह किसानों के लिए एक बेहतर मौका लेकर आएंगे। किसानों को उनकी भाषा में तकनीकी के बारे में बताएंगे। इस मेले में तीन दिन के अंदर लगभग 15000 से अधिक किसानों के आने की उम्मीद है।

कुलपति डॉ. सिंह ने बताया कि पिछले 4 साल की बात करें तो मक्का, तिलहन, दलहन, हरी सब्जियों की खेती में 60 से 70% की बढ़ोतरी हुई है। किसानों की आय बढ़ी है, धान, गेहूं की खेती करने वाले अब मशरूम, दलहन, तिलहन, मक्का आदि की खेती कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि रशियन एंबेसी से कृषि काउंसलर भी इस मेले में शामिल होने आ रहे हैं। भारत में कृषि को बढ़ावा देने के लिए उनके साथ एक एमओयू होगा, ताकि मशीनीकरण पर कुछ काम कर सके। डॉ. सिंह ने कहा कि मिलेट्स के बीजों पर अब चार गुना की बढ़ोतरी हुई है। पहले किसान मिलेट्स की खेती के लिए इतना जागरूक नहीं था, लेकिन धीरे-धीरे किसानों को भी अब इसकी अहमियत समझ में आने लगी है। किसान वापस अब मक्का, जौ, बाजरा जैसी खेती कर रहे हैं। इससे किसानों की आय में बड़ा अंतर पड़ा है। किसानों को यह बात समझनी है कि गेहूं और धान के अलावा भी बहुत सी खेतियां होती हैं, जिससे किसान की आय कई गुना बढ़ सकती है। हम अधिक बीज तैयार कर सकें, इसके लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा । वे खेती के साथ-साथ बीजों की खेती भी कर सकते हैं, क्योंकि फसल तैयार होने के बाद जितना धन प्राप्त होता है। उससे ज्यादा कहीं धन हम बीजों की खेती कर प्राप्त कर सकते हैं। रविवार को किसान मेले का उद्घाटन दोपहर 12:00 बजे प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह करेंगे। पत्रकार वार्ता में प्रसार निदेशक डॉ. आरके यादव, कुल सचिव डॉ. पीके उपाध्याय, डॉक्टर नौशाद खान एवं डॉक्टर राम बटुक सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.