ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष शिक्षाविद रामवृक्ष बाबू को श्रद्धांजलि

नवादा जिले के कौआकोल के पाण्डेयगंगौट के गया सिंह स्मृति धर्मशाला मढ़ी में शनिवार को जनार्दन प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजित कर आदर्श शिक्षक राम वृक्ष सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार नरेन्द्र प्रसाद सिंह ने अपने उद्बोधन में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक आदर्श शिक्षक, समाजसेवी एवं साम्प्रदायिक सौहार्द्रता के जीवंत प्रतिमूर्ति थे। इन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन मानवता के कल्याण, शिक्षा के उन्नयन और गरीब बच्चों को पढ़ाने में ही लगाया।

विनोद सिंह ने कहा कि वे रुपौ प्रखंड निर्माण के प्रथम आवेदक के रूप में अपना नाम दर्ज किया था लेकिन दुर्भाग्यवश सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के निदेशक व रामवृक्ष बाबू के पुत्र चंद्रशेखर सिंह नौसेना ने कहा कि मेरे पिता गुरु थे ,जिन्होंने जीवन मूल्यों का एहसास कराते हुए उच्च आदर्श के साथ शिक्षा से भी अनुप्राणित किया। यही वजह है कि आज इस तरह श्रद्धांजलि सभा में इलाके के हजारों लोग उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

रामवृक्ष बाबू लंबे समय तक माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रहने के साथ ही शिक्षा के विकास में अमूल्य योगदान किया ।उन्होंने नवादा जिले में गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए कई स्कूलों का संचालन भी कराया, जो आज के दिन शिक्षा का केंद्र बना है ।

ग्रामीणों ने कहा कि रामवृक्ष बाबू की स्मृति में एक भब्य पुस्तकालय का निर्माण के साथही उनकी आदमकद प्रतिमा भी लगाई जाएगी ।ताकि समाज के लोग उनके आदर्शों से परिचित हो सकें ।गीत संगीत के साथ वेद मंत्र के उच्चारण के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई।सभी ने अपने संदेश के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। रमेश बाबू के कनिष्ठ पुत्र चंद्रशेखर कुमार नौसे ने उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए गरीब बच्चों को फ्री पढ़ाने का भी संकल्प लिया था, जिसे अमलीजामा पहनाया जा रहा है। उनके नाम पर मुफ्त शिक्षा का केंद्र भी संचालन किया जाएगा ।ताकि उनकी स्मृतियों को जीवित रखा जा सके।

मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार नरेन्द्र प्रसाद सिंह,चन्द्रमौलीसिंह , चन्द्रशेखर सिंह उर्फ नौसे जी, वीरेंद्र सिंह श्याम किशोर सिंह मनोज कुमार जादूगर ,सुरेंद्र प्रसाद, नवल किशोर सिंह, शालिग्राम सिंह ,सत्येन्द्र महाराज, प्रमोद पाण्डेय,कवि भास्कर, सीतादेवी, अशोक कुमार, वीरेंद्र सिंह, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *