ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फतेहाबाद में व्यक्ति के साथ बिस्तर में लेटा मिला कोबरा

फतेहाबाद के भट्टू में बीती रात एक ग्रामीण के साथ बड़ी घटना होने से टल गई। दरअसल एक कोबरा नाग पूरी रात ग्रामीण के साथ उसके बिस्तर में लेटा रहा। कोई हरकत न होने के कारण नाग ने उसे काटा नहीं। सुबह बिस्तर में कोबरा के होने का पता चला तो हड़कंप मच गया। इसके बाद स्नेक कैचर पवन जोगपाल की टीम को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे पवन जोगपाल की टीम ने कोबरा को पकड़ा और उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

जानकारी के अनुसार भट्टू निवासी दुनीराम सुथार जब रात को अपने बिस्तर में लेटे तो उन्हें बिस्तर में फुंकार सुनाई दी। उन्होंने बिस्तर के आसपास बिल्ली जैसे जानवर होने की बात सोचकर इस पर ध्यान नहीं दिया। सुबह जब वे उठने लगे तो देखा कि उनके कंबल में काले रंग का कोबरा सांप भी लेटा हुआ था। सांप लेटा हुआ था। उन्होंने तुरंत सांप के ऊपर कंबल डाल दिया ताकि वह घर में इधर उधर न जाए। बाद में स्नेक कैचर पवन जोगपाल मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इन दिनों रात के समय ठंड पड़ रही है, तो सांप भी गर्म जगहों की तलाश में रहते हैं, इसलिए वह बिस्तर में आकर लेट गया होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *