ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मलाही में आठ अपराधी हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार

जिले के मलाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ आठ अपराधी को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि लोकसभा चुनाव को लेकर एसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान गुप्त सूचना पर अरेराज डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में मलाही थाना पुलिस ने क्षेत्र के रमसिरिया मुशहरी के समीप चौकस नाकाबंदी के बाद छापेमारी करते हुए आठ अपराधियों को आग्नेयास्त्र एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पकड़े गये अपराधियो में पूर्वी चंपारण जिले के मलाही थाना क्षेत्र निवासी संतोष कुमार, मिथुन कुमार,सचिन कुमार,मुकेश कुमार,दीपक कुमार,उमेश कुमार, रविन्द्र सहनी व संग्रामपुर थाना क्षेत्र निवासी राजकुमार महतो उर्फ बुलेट बताये गये है।

पुलिस ने इनके पास से एक बंदूक,एक देशी कट्टा,चार कारतूस,2 खुखरी चाकू,1 डायगर चाकू,7 मोबाइल व 3 बाइक बरामद किया है।इस संदर्भ में मलाही थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *