ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यमुनानगर में बोलीं शैलजा- प्रधानमंत्री के चार सौ पार का दावा पहले ही चरण में ध्वस्त

पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा भाजपा व प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर बरसीं। उन्होंने देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री बदलने से कोई लाभ नहीं होगा।

मंगलवार को यमुनानगर में कांग्रेस नेता निलय सैनी के बेटे के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री शैलजा ने कहा कि प्रधानमंत्री हर रोज नई-नई बात करते हैं। वह समाज को बांटने की बात करते हैं, यह देश शांति व भाईचारे वाला देश है। उन्होंने कहा कि भाजपा व प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार, 370 पार के दावे पहले चरण के चुनाव में ही ध्वस्त होते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थिति इतनी बुरी है कि छह उम्मीदवार उन्होंने ऐसे घोषित किए हैं, जो पहले कांग्रेस में ही थे। उनकी कमजोरी सबके सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बदलने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। नए मुख्यमंत्री को कोई स्वीकार नहीं रहा और पुराना मुख्यमंत्री अपनी जगह खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में समाज के सभी वर्गों को न्याय दिए जाने की बात की गई है, जबकि भाजपा का घोषणा पत्र मात्र जुमलेबाजी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता राजस्थान में कुछ बोलते हैं, उत्तर प्रदेश में कुछ बोलते हैं व रोजगार और महंगाई मुद्दों पर कोई बात ही नहीं करते। उन्हें देश को 10 वर्ष का हिसाब देना चाहिए। अब देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, जो समाज के सभी वर्गों को न्याय देगी। इसी को लेकर कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। इस मौके पर सढौरा विधायक रेनू बाला, पूर्व मंत्री अकरम खान, पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *