ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ट्रक पलटने से नीचे दबे चालक और परिचालक की मौत

पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के कोजरा के पास शनिवार देर रात अनियंत्रित होकर एक ट्रक पलट गया। हादसे में चालक व परिचालक की ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शवों को ट्रक के नीचे से निकालकर पिंडवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पिंडवाड़ा थानाधिकारी सीताराम पंवार ने बताया कि कोजरा गेट के पास नेशनल हाई-वे पर असंतुलित होकर एक ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। इसके बाद गति तेज होने के कारण दूसरे तरफ की रोड पर चढ़कर ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक व परिचालक ट्रक के नीचे दब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पिंडवाड़ा थाना पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने पिंडवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में दोनों शवों को रखवाया।

जानकारी के मुताबिक ट्रक सिरोही से आबूरोड की ओर जा रहा था, जिसमें कागज के गत्तों के भारी भरकम रोल भरे हुए थे। घटना के बाद ट्रक मालिक को हादसे की सूचना दी गई। ट्रक मालिक के आने के बाद दोनों मृतकों की शिनाख्त हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *