ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ओमप्रकाश राजभर को मित्र डा.संजय निषाद ने दी सलाह

लखनऊ, 29 जून । उत्तर प्रदेश में सक्रिय राजनीति करने वाली निषाद पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डा.संजय निषाद ने अपने मित्र सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को सलाह दी है। डा.संजय निषाद ने कहा कि वास्तव में नीट परीक्षा से जुड़ा मामला बेहद गम्भीर है। ऐसे में विधायक बेदी राम का उनसे नाम जुड़ना बेहद शर्मनाक है।

डा.संजय निषाद ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर को नीट परीक्षा से जुड़े मामले को गम्भीरता से लेना चाहिए। नीट परीक्षा में बहुत सारे नौजवानों का भविष्य जुड़ा हुआ है। कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। इस मामले में कुछ गिरफ्तारियां हुई हैं। अब ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के विधायक बेदी राम का नाम सामने आ गया है। ऐसे में ओमप्रकाश को अपने पार्टी के विधायक को लेकर उचित निर्णय करना चाहिए।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को तमाम मामलों में उनके मित्र डा.संजय निषाद सलाह देते रहते हैं। नीट परीक्षा पर उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में चल रहे बवाल में विधायक बेदी राम का वीडियो सामने आना अहम कड़ी माना जा रहा है। विधायक बेदी राम को फंसता देखकर ओमप्रकाश राजभर उनकी पैरवी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री अमित शाह तक से मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *