ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बेटियों के लिए डॉ. गुप्ता ने ‘ओ बाबुल प्यारे..’ गाकर दिया महत्वपूर्ण संदेश

बेटियों के लिए डॉ. गुप्ता ने ‘ओ बाबुल प्यारे..’ गाकर दिया महत्वपूर्ण संदेश

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (हि.स.)। दुनिया भर में बेटियों के सम्मान और उनके शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के समर्थन में डॉ. शैल गुप्ता ने अपनी आवाज़ और मार्मिक कहानी के जरिए एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है। डॉ. शैल गुप्ता ने दिल्ली में सत्या हेयर ट्रांसप्लांट क्लिनिक की स्थापना की है। वह हेयर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ होने के साथ एक उत्कृष्ट संगीतकार भी है। उनका हाल ही में रिलीज़ किया गया गीत ‘ओ बाबुल प्यारे..!’ ने लोगों के दिलों को छू लिया है।

डॉ. शैल गुप्ता अपने कार्यक्षेत्र हेयर ट्रान्सप्लांटेशन के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करने के बाद अब वे अपने संगीत प्रेम का परिचय दे रहे हैं। वे यू-ट्यूब पर अपने रिकॉर्डिंग्स और गायन वीडियो के माध्यम से लोगों के बीच मशहूर हो रहे हैं। उन्होंने ‘ओ बाबुल प्यारे..!’ गाने के माध्यम से एक ऐसी कहानी को साझा किया है, जिसमें एक पिता अपनी बेटी की शादी के लिए विदाई का पल जी रहे हैं। यह गीत न केवल संगीत की महानता को दिखाता है, बल्कि बेटियों के महत्वपूर्ण समाजिक संदेश को भी उजागर करता है।

बेटियों के सम्मान और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए डॉ. शैल गुप्ता का यह संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने बेटियों के सम्मान के महत्व को समझाने और इसे अपनाने के लिए अपनी आवाज़ और कहानी का सहारा लिया है। डॉ. शैल गुप्ता के संगीतीय योगदान ने न केवल उन्हें एक अद्वितीय संगीतकार बनाया है, बल्कि वह बेटियों के सम्मान और उनकी शिक्षा को लेकर अपना योगदान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *