ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सिंगर खुशबू तिवारी केटी का देवी गीत ‘ए महामाई हो’ रिलीज

सिंगर खुशबू तिवारी केटी का देवी गीत ‘ए महामाई हो’ रिलीज
मुंबई, 20 अक्टूबर (हि.स.)। शारदीय नवरात्रि में आदि शक्ति स्वरूपा दुर्गा माता के भक्तों के भाव भजन के लिए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स एक से बढ़कर एक देवीगीत इस साल भी लेकर आई है। इसी कड़ी में सिंगर खुशबू तिवारी केटी का गाया हुआ देवी गीत ‘ए महामाई हो’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
यह गाना एक्ट्रेस प्रतिष्ठा ठाकुर पर फिल्माया गया है। इसके वीडियो में दिखाया गया है कि एक दुखियारी लड़की पर माता जी की कृपा होती है और उसे मां जगदंबा की शरण मिल जाती है। वह मां जगत जननी की दिल से पूजा अर्चना करती है और माता जी की महिमा व दयालुता की बखान करती है। वह कहती है कि ‘तू ममता के मूरत हउ, तू प्यार के हउ खान हो, तोहरा जस केहू ना मिलल, घूम लिहनी जहान हो… छोडिके तोहर चरनिया, बेटी कहां जाई हो, कि तोहर सहारा खाली चाहीं हो ए महामाई हो…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत यह देवीगीत ‘ए महामाई हो’ के गाने को खुशबू तिवारी केटी ने अपनी निराली आवाज में मां का महिमा मंडन करके सबको भाव विभोर कर दिया है। इसके वीडियो में प्रतिष्ठा ठाकुर ने मां महिमा की बखान करते हुए बहुत अच्छा परफॉर्मेंस किया है। ट्रेडिशनल लुक में अदायगी करके सबका दिल जीत लिया है।
इस देवीगीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके गीतकार बेबी दूबे हैं और संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो निर्देशक आर्यन देव हैं। एडिटर मीत जी, कोरियोग्राफर अशोक सम्राट हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस देवी गीत का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *