ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रूहेलखण्ड के मिनी कुंभ मेला ककोड़ा की तैयारियों का डीएम व एसएसपी ने किया निरीक्षण

माघ पूर्णिमा के अवसर पर 20 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक लगने वाले रूहेलखण्ड के मिनी कुंभ मेला ककोड़ा की तैयारियां तेशुरू हो गई हैं। मेले में यात्रियों के आने जाने के लिए कटरी में जिला पंचायत द्वारा रास्ते बनाए जा रहे हैं। मेला ककोड़ा में पीलीभीत, बरेली,शाहजहांपुर, कासगंज, एटा, संभल के अलावा कई जिलों के लोग मेले में आते हैं। शुक्रवार को मेला ककोड़ा की तैयारियों का जिलाधिकारी मनोज कुमार और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने निरीक्षण कर जायजा लिया।

मेला ककोड़ा 20 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक चलेगा। तीन दिवसीय विशेष मेला 26 से 28 नवम्बर बीच रहेगा। साथ ही मुख्य स्नान कार्तिक पूर्णिमा 27 नवम्बर को होगा। जबकि मेले का उद्घाटन 26 नवम्बर को किया जाएगा ।

डीएम मनोज कुमार ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर गंगा तट के मुख्य घाट पर स्नान व्यवस्था का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि मुख्य घाट पर प्रकाश व्यवस्था, वॉच टॉवर, बैरीकेटिंग, पुलिस फोर्स तैनात करने आदि व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जांए।

उन्होंने महिलाओं के स्नान एवं चेंजिंग रूम, शौचालय, साफ सफाई आदि व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सौंपे गए सभी दायित्व गुणवत्तापूर्वक पूरे किए जाएं। कहीं पर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। समस्त कार्यां को समय से पूर्ण कर लिया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एके श्रीवास्ताव, उप जिलाधिकारी सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुरेन्द्र कुमार दुबे भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *