ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जिलाधिकारी ने गोसांईपुर मोहांव में पौधरोपण स्थल का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी एस.राजलिंगम ने गुरुवार को डीएफओ संजीव सिंह के साथ गोसांईपुर मोहांव में पौधरोपण स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान ने बताया कि दो वर्ष पूर्व यहां 400 पौधे लगाये गये थे। देखभाल न होने के कारण आधे से अधिक नष्ट हो गये। इस बार वन विभाग ने पूरे पौधरोपण क्षेत्र की फेन्सिंग कटीले तारों से की गयी है । जिससे रोपित किए गए शत प्रतिशत पौधों विकसित किये जा सकें। जिलाधिकारी ने मौके पर एक ऐतिहासिक काल के अवशेषों के साथ मौजूद पोखरे को देखकर उसकी जानकारी ली और अभिलेख के अनुसार पोखरे को प्रस्तुत करने का निर्देश देते हुए कहा कि इसके स्वरूप को पुनर्जीवित किया जाएगा और इसका सौंदर्यीकरण भी होगा। उन्होंने बीडीओ को पोखरे व आसपास सफाई सुनिश्चित कराने के लिए कहा। उन्होंने डीपीआरओ व अन्य सम्बन्धित विभाग को निर्देश दिए कि 500 लोगों से श्रमदान करा कर तालाब सहित पूरे क्षेत्र को एक दिन में साफ सुथरा कराया जाये। इसके अलावा जमीन समतल कराने का भी निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *