ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यौन शोषण मामले में प्रदीप यादव पर चल रही कार्यवाही पर हाई कोर्ट की रोक जारी

झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस नवनीत कुमार की कोर्ट में गुरुवार को महिला अधिवक्ता के साथ यौन शोषण करने के आरोपित कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव की क्रिमिनल रिवीजन पर सुनवाई हुई। मामले में हाई कोर्ट ने प्रदीप यादव के खिलाफ दुमका के एमपी-एमएलए कोर्ट में इस मामले से संबंधित चल रही कार्यवाही पर रोक जारी रखी है। कोर्ट ने मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए 17 अगस्त की तिथि निर्धारित की है।

प्रदीप यादव ने दुमका कोर्ट में उनके खिलाफ यौन शोषण के केस में हुए चार्जफ्रेम की प्रक्रिया को चुनौती दी है। इस केस में फिलहाल वह बेल पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *