ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सभी मार्गों पर आवागमन सुचारू रूप से जारी,बंद मार्गों को खोला जा रहा है

देहरादून, 16 जुलाई। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए विभाग चौकस है। राज्य के सभी मार्गों पर आवागमन सुचारू रूप से जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले कुछ सड़कें बाधित हैं, जिन्हें खोलने का कार्य किया जा रहा है।

सुमन ने बताया कि इस समय कहीं पर भी मुख्य मार्ग अवरुद्ध नहीं है। चारधाम यात्रा भी चल रही है और वहां पर भी तीर्थयात्री बिना किसी बाधा के यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने मौसम विभाग की ओर से मौसम को लेकर पूर्वानुमान पर कहा कि फिलहाल कहीं पर भी कोई बड़े स्तर की चेतावनी जारी नहीं की गई है। सब कुछ सामान्य है। जहां-जहां पर ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग बंद हैं। उनको खोलने का कार्य तेजी से चल रहा है।

अगर कोई मार्ग बंद होता है तो उसे खोलने के लिए संबंधित विभाग की ओर से कार्य तुरंत किया जाता है। तीर्थयात्री और पर्यटकों को किसी भी प्रकार की यात्रा के दौरान असुविधा का सामना करना पड़े इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *