ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बुलंदशहर डीएम की कार नील गाय से टकराई, बाल-बाल बची जान

हापुड़, 16 जुलाई। बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की कार मंगलवार को हापुड़ जनपद में हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब उनका काफिला हाफिजपुर थाना क्षेत्र में हाइवे से गुजर रहा था तभी उनकी कार एक नील गाय से टकरा गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने राहत कार्य कराया। डीएम काफिले में शामिल दूसरी गाड़ी से आगे की लिए रवाना हो गए।

बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह मंगलवार सुबह अपने सरकारी वाहन से किसी कार्य के लिए पड़ोसी जनपद हापुड़ आ रहे थे। हापुड़ जिले की सीमा पर प्रवेश करते ही हाफिजपुर थाना क्षेत्र में हाइवे पर जब डीएम का काफिला गुजर रहा था तभी अचानक एक नील गाय जिस कार में डीएम बैठे थे उससे टकरा गई। इस हादसे में कार के अगले हिस्से का परखच्चा उड़ गया। गनीमत रही कि हादसे में डीएम समेत सभी स्टॉफ कर्मी सुरक्षित है।

मामले की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच डीएम स्टॉफ काफिले में शामिल दूसरे वाहन से अपने गंतव्य को रवाना हो गए। इधर पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हाइवे से हटवाते हुए वाहनों का संचालन बहाल कराया। पुलिस ने बताया कि नील गाय कार से टकराने के बाद खेतों की ओर भाग गई थी। वहीं डीएम की क्षतिग्रस्त कार को थाने लाकर खड़ा करते हुए कार्रवाई में पुलिस जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *