October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ेंगे दिव्यांग बच्चे, मिलेगा उपकरण

समग्र शिक्षा अभियान के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को की टीम ने बीआरसी मड़िहान में शनिवार को शिविर लगाया। पुनर्वास अधिकारी रामानंद कुमार, आडियोलाॅजिस्ट हरिशंकर, पीओ गजेंद्र के साथ अशोक, संतोष, वीरेंद्र रामजी ने विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की जांच की। इसमें ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, कान की मशीन, कैलीपर, रोलेटर, वैशाखी, ब्रेल किट आदि के लिए 85 बच्चों का चिन्हांकन किया। पात्र बच्चों को कूपन वितरण किया।

जिला समन्वयक समेकित शिक्षा केशराज सिंह ने बताया कि इसके पूर्व बीआरसी पड़री में शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें 112 दिव्यांग बच्चों का चिह्नांकन किया गया था। चिह्नांकन के बाद बच्चों को उपकरण वितरण किया जाएगा, जिससे बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ सकें। बताया कि 21 अगस्त को बीआरसी मझवां में शिविर लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.