ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

धामी सरकार ने उत्तराखंड और हिमाचल में फंसे लोगों के सहायता के लिए जारी किए फोन नम्बर्स

उत्तराखंड की धामी सरकार ने प्रदेश विभिन्न स्थानों और हिमाचल प्रदेश में फंसे लोगों के सहायता के लिए आपदा राहत नम्बर्स और व्हाट्स एप नंबर जारी किये हैं। मौसम की चेतावनी के मद्देनजर ज़िला प्रशासन और एसडीआरएफ को हाई अलर्ट पर है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक ट्वीट कर यह जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में लगातार बारिश को देखते हुए समस्त प्रदेशवासियों और तीर्थ यात्रियों से अनुरोध है कि अनावश्यक यात्रा करने से बचें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आपदा कंट्रोल रूम में 24 घटे सभी जनपदों से सड़क मार्ग एवं बारिश की स्थिति के बारे में स्वयं जानकारी ले रहा हूं। समस्त जनपदों में ज़िला प्रशासन और एसडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न स्थानों और हिमाचल प्रदेश में फंसे उत्तराखण्ड के नागरिकों की सहायता के लिए सरकार ने आपदा राहत नम्बर जारी किए हैं। किसी भी मदद के लिए निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। 9411112985, 01352717380, 01352712685 इसके अतिरिक्त व्हाट्सएप नंबर- 9411112780 पर भी मैसेज कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *