ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

श्रद्धालुओं ने गंगा दशहरा पर्व पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कानपुर,16 जून (हि.स.)। गंगा दशहरा के मौके पर सरसैया घाट पर सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। मां गंगा के पावन तट पर आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की। गंगा दशहरा मेला को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने मेला स्थल सरसैया घाट पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था को परखा।

आचार्य पं. गौरव तिवारी ने बताया कि ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को प्रत्येक वर्ष गंगा दशहरा का उत्सव मनाया जाता है। इस गंगा दशहरा यानी 16 जून को सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग बन रहा है। जिससे इस पर्व का महत्व और अधिक बढ़ गया है। इन तीनों मुहूर्त में पितरों की मुक्ति के लिए गंगा स्नान करके गीता का पाठ करना है।

गंगा दशहरा के मौके पर सरसैया घाट पर रविवार भोर से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। हर हर गंगे के जयकारे के साथ भक्त गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य के भागी बन रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली, अर्चना सिंह के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र मेला स्थल सरसैया घाट का भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था परखते हुए अपने मातहतों को कड़ा निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *