ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हत्या कर युवक का शव फेंका, पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड

करधनी थाना इलाके में एक जली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए है।

थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि 206 बीघा पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा थे। मृतक की उम्र करीब 40 साल है। उसके चेहरे पर एसिड डाला हुआ है। हत्यारों ने मृतक की पहचान न हो इसके लिए उसके चेहरों को एसिड से जला दिया। मृतक की पहचान के प्रयास जारी है। घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। मृतक की पहचान के बाद ही उसके हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

थानाधिकारी ने बताया कि मृतक के सिर और गले पर चोट के निशान मिले है। लगता है युवक की हत्या कहीं और करके यहां पर शव को डाला गया है। इसके बाद ही उसके चेहरे पर एसिड डाला गया है। मृतक के कपड़ों, हाथ में बंधी रोली और एक बैंड से उसकी पहचान का प्रयास जारी है। आस-पास के थानों पर मृतक की फोटो भेजी गई है। इसके अलावा गुमशुदा लोगों की भी जानकारी थानों से मांगी गई है। शव मुख्य सड़क से 100 मीटर अंदर मिला हैं। शव के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं लेकिन मौके पर खून की एक बूंद नहीं मिली है। मौके पर जमीन पर एसिड भी गिरा मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *