ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

यूपीएससी में रक्सौल का रानू गुप्ता ने 536वां तो आंगनबाड़ी सेविका के पुत्र अफजल ने हासिल किया 574वां रैक

रक्सौल के कस्टम रोड निवासी संजय गुप्ता के पुत्र रानू गुप्ता ने यूपीएससी की परीक्षा में 536 रैंक प्राप्त किया है। वही केसरिया प्रखंड के हुसैनी पंचायत के आंगनबाड़ी सेविका के पुत्र शहनाज नूरी के पुत्र अफजल अली ने 574वां रैंक हासिल कर जिले का मान बढाया है।

रानू गुप्ता तमिलनाडु के वेलौर इंसीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग करने के बाद फिलहाल बैंगलुरु में जॉब कर रहे थे और साथ ही साथ यूपीएससी की तैयारी में लगे थे। इसी बीच मंगलवार को जब रिजल्ट प्रकाशित हुआ तो उन्हें 536 रैंक प्राप्त हुआ है। उम्मीद है कि उन्हे आईपीएस रैंक मिल सकता है।

रानू ने बातचीत में इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता एवं गुरुजनों के साथ अपने मित्रों को दिया हैं। इस सफलता के बाद उनके चाचा पवन गु्प्ता मामा डॉ. हजारी प्रसाद गुप्ता सहित रक्सौल शहर के हजारों लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामना दी है।

574वां रैंक लाने वाले केसरिया प्रखंड के हुसैनी पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी अफजल अली की मां शहनाज नूरी आंगनबाड़ी सेविका है, जबकि पिता सरकारी विद्यालय में शिक्षक है।अफजल के पिता अमजद अली ने आंखो में खुशी की आंसू लिये बताते है कि अफजल भाई में अकेला है। उसकी तीन बहने हैं।

अफजल गांव के सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर सैनिक स्कूल तक का सफर तय किया। नालंदा स्थित सैनिक स्कूल से वर्ष 2015 में दसवीं बोर्ड में 95 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण किया। वहीं वर्ष 2017 में 12 वीं की पढ़ाई 69 प्रतिशत अंक के पास किया। बीएचयू से जियोग्राफी से वर्ष 2021 में 75 प्रतिशत अंक के साथ ग्रेजुएशन किया। फिर वर्ष 2021 से यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। वही अफजल ने बताया कि लगातार दो प्रयासों में उसे असफलता हांथ लगी, पर उसने हार नहीं मानी और जुनून के साथ तैयारी जारी रखा। तीसरी बार में उसे सफलता मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *