ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फांसी पर लटका मिला लिव इन में रह रही युवती का शव, प्रेमी फरार

मेरठ, 03 अगस्त  गंगानगर थाना क्षेत्र में तीन साल से लिव इन में प्रेमी के साथ रह रही युवती का शव फांसी पर लटका मिला। युवती के परिजनों ने उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया। इस घटना के बाद से प्रेमी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा गली नंबर 26 निवासी युवती इरम (25) पुत्री रिहान तीन साल से अपने प्रेमी मुजफ्फरनगर निवासी फैजल के साथ लिव इन में रह रही थी। इस समय दोनों किराए का कमरा लेकर गंगानगर में रह रहे थे। शुक्रवार को आधी रात के बाद मकान मालिक ने इरम के परिजनों को सूचना दी कि वह कमरे में फंदे पर लटकी हुई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि पंखे की कुंडी से फंदे पर इरम का शव लटका हुआ है।

सूचना पर गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतका के परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने उसके प्रेमी को तलाश किया तो वह फरार मिला और उसका मोबाइल भी बंद है। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां गुलनाज को वीडियो कॉल की थी, जिसमें वह रो रही थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद इरम का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपित को तलाश रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *