ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गांडेय उपचुनाव की 21 राउंड और कोडरमा लोस क्षेत्र की 24 राउंड में होगी मतगणना

जिला निर्वाचन कार्यालय मतगणना की तैयारी में मशगूल है। चार जून को मतगणना होनी है। गांडेय उपचुनाव और कोडरमा चुनाव को लेकर हर दूसरे-तीसरे दिन डीसी नमन प्रियेश लकड़ा लगातार पचंबा बाजार समिति का निरीक्षण कर रहे हैं। मतगणना को लेकर भी खास एहतियात बरते जा रहे हैं।

इस संबंध में उपनिर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतो ने बताया कि गांडेय और कोडरमा के लिए 1200 सौ से अधिक मतगणना कर्मियों को लगाया जाएगा। मतगणना सुबह सात बजे से शुरू होगी। पोस्टल बैलेट से मतगणना की शुरुआत होगी। पोस्टल बैलेट के लिए दो हॉल बनाएं गए है। एक हॉल में 18 टेबल होंगे, तो दूसरे में 12 टेबल लगे होंगे।

उप निर्वाचन पदाधिकारी महतो के अनुसार गांडेय उप चुनाव की मतगणना कुल 21 रांउड में पूरा किया जाना है और लोगों को रांउडवार जानकारी दी जाएगी। कोडरमा चुनाव की मतगणना अधिकतम 24 रांउड में होगी और न्यूनतम 23 रांउड में। इसमें हजारीबाग जिले का बरकट्टा और गिरिडीह जिले का बगोदर विधानसभा क्षेत्र का 24 रांउड में मतगणना होना है। इसके लिए बरकट्ठा और बगोदर में 20-20 टेबल होंगे जबकि कोडरमा में 18 टेबल, धनवार में 18 टेबल, जमुआ और गांडेय में भी 18-18 टेबल लगाएं जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *