ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बोकारो में सर्पदंश से बच्ची की मौत के मामले में उपायुक्त ने लिया संज्ञान

जिले के महुआटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की पुन्नू निवासी नौ वर्षीय प्रिया कुमारी को सांप काटने के बाद इलाज नहीं मिलने के मामले का उपायुक्त विजया जाधव ने संज्ञान लिया है। उन्होंने गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस दिन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही सिविल सर्जन, बोकारो को जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया है।

पिछले दिनों प्रिया कुमारी को सांप ने काट लिया था। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया ले गये लेकिन वहां चिकित्सक के मौजूद नहीं रहने के कारण उसका इलाज नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि बोकारो ले जाने के लिए जब परिजनों ने एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर फोन किया तो अटेंडेंट ने सारी जानकारी लेने के बाद मौजूद चिकित्सक से बात कराने को कहा। इसमें एक घंटा विलंब हुआ। इससे बच्ची की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *