ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

संविधान दिवस आज

आज सम्पूर्ण देशवासी संविधान दिवस का उत्सव मना रहे हैं। 26 नवंबर 1949 को भारत ने अपना नया संविधान स्वीकार किया था। हालांकि कुछ साल पहले तक गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को ही उल्लासपूर्वक मनाया जाता था, जिस दिन 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ था। केन्द्रीय विधि मंत्रालय देश के प्रमुख विधि संस्थान के साथ मिलकर आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में संविधान दिवस का प्रमुख आयोजन करने जा रहा है, भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उसमें विशिष्ट अतिथि होंगे।

केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार आने के बाद 2015 से ही संविधान दिवस मनाने की शुरूआत हुई है। इस चलन से ही यह तथ्य सामने आया कि 26 नवंबर को संविधान सभा ने हमारे संविधान को स्वीकार किया था। 2015 के बाद से ही संविधान को लेकर देश भर में आयोजन होना शुरू हुए हैं। विशेषकर कॉलेज और स्कूलों में संविधान को लेकर भाषण प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी आदि का आयोजन किया जाने लगा है। इसमें संविधान के महत्व, उसकी उपयोगिता, विशेषताओं के साथ ही डॉ. आंबेडकर के योगदान की भी चर्चा होती है। संविधान सभा और उसकी कार्यवाही भी अब चर्चा का विषय बनने लगी है।

संविधान दिवस के मद्देनजर राजनेता आज एक्स (ट्वीटर) पर आज बधाई संदेश दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *