ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विज्ञान भवन में आज मनाया जाएगा संविधान दिवस, उपराष्ट्रपति धनखड़ होंगे मुख्य अतिथि

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आज (रविवार) संविधान दिवस मनाया जाएगा। भारतीय कानून संस्थान के सहयोग से कानून और न्याय मंत्रालय के तत्वावधान में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ होंगे।

वर्ष 1949 में इसी तारीख को भारत की जनता ने संविधान अपनाया था। इस वर्ष समारोह के हिस्से के रूप में एक संगोष्ठी होगी। इसके पांच तकनीकी सत्र होंगे। सामान्य तौर पर, संविधान को नियमों और उप नियमों का एक ऐसा लिखित दस्तावेज कहा जाता है, जिसके आधार पर किसी देश की सरकार काम करती है।

भारतीय संविधान की प्रस्तावना को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। भारतीय संविधान की प्रस्तावना यह कहती है कि संविधान की शक्ति सीधे तौर पर जनता में निहित है। साथ ही भारतीय संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है। यह तत्वों और मूल भावना के नजरिये से अद्वितीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *