ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सांसद राहुल गांधी को सदन में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर कांग्रेस के सांसद और नेता बधाई देने पहुंचे कांग्रेस मुख्यालय

नई दिल्ली, 26 जून । 18वीं लोकसभा में रायबरेली से सांसद राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर बधाई देने के लिए कांग्रेस के नेता और सांसद कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे।

इसके पहले आज बुधवार को सुबह सांसदों की कांग्रेस मुख्यालय में संसदीय दल की बैठक हुई। इसके बाद राहुल गांधी को सदन में नेता प्रतिपक्ष बनने पर बधाई दी गई। राहुल को बधाई देने के लिए कांग्रेस नेताओं की भीड़ उमड़ रही ।

सदन में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर रायबरेली से सांसद राहुल गांधी को बधाई देनेवालों में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ कांग्रेस के अन्य नेता और सांसद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *