ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भिलाई टाउनशिप में आधी रात गोलीबारी, दो गंभीर

रायपुर, 26 जून । भिलाई टाउनशिप में मंगलवार देर रात लगभग ढ़ाई बजे दो गुटों के बीच की आपसी रंजिश में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है। यह गोलीबारी कोतवाली थाना के पास ग्लोब चौक पर हुई है। कोतवाली थाना के अनुसार अनिल जोस और स्टेनली ग्रुप के बीच चल रहे विवाद की वजह से यह गोलीबारी हुई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से गोली चलाने वाले आरोपितों की पहचान की जा रही है।उन्होंने बताया कि सेंट्रल एवेन्यू रोड ग्लोब चौक के पास रात विश्रामपुर निवासी आदित्य, सुनील एवं रमनदीप एक ही बाइक पर शराब के नशे में हुड़दंग करते हुए सेंट्रल एवेन्यू रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार पहुंचे और उनसे लड़ाई झगड़ा करने लगे। इसी बीच किसी ने फायर कर दिया गया जिसमें आदित्य एवं सुनील को गोली लगी ।

आदित्य एवं सुनील को घायल अवस्था में इलाज के लिए शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज जुनवानी ले जाया गया, जहां स्थिति गंभीर होने पर दोनों को ही रायपुर के अस्पताल रिफर कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि दोनों ही घायलों की स्थिति सामान्य है एवं खतरे से बाहर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *