• April 23, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया और कहा कि प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन पर ढ़ेरों बधाई व शुभकामना संदेशों के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन्मदिन की शुभकामनाएं राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बन गयी। मुख्यमंत्री की शुभकामनाओं के बाद दूसरे राजनीतिक दलों के नेतृत्वकर्ताओं की ओर से भी अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी गयी।

मुख्यमंत्री ने शनिवार की सुबह जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए एक और ट्वीट किया। जिसमें मुख्यमंत्री ने राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम से राज्यपाल कलराज मिश्रा के आरोग्यता और सुदीर्घ एवं सुयशपूर्ण जीवन की प्रार्थना है। उनकी कृपा आप पर सदैव बनी रहे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *