ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री योगी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के किए दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अपराह्न 1ः30 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन वैदिक मंत्रोच्चारण एवं श्रीहरिः नाम संकीर्तन के साथ किया।

इस अवसर पर श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा-संस्थान के सचिव कपिल शर्मा एवं सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने योगी आदित्यनाथ का स्वागत प्रसादी-पटुका ओढ़ाकर एवं पूजाचार्यों ने मंगलार्चन-स्वास्तिवाचन के साथ किया। वैदिक मंत्रोच्चारण एवं मृदंग-मजीरे की मंगल ध्वनि के मध्य अश्टभुजा मां योगमायाजी का पूजन-अर्चन किया। तदोपरान्त भगवान श्रीकृष्ण की पुण्य प्राकट्य भूमि ‘श्रीगर्भ-गृहजी’ में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का पंचोपचार पूजन कर पूजाचार्यों ने मुख्यमंत्री को प्रसादी के रूप में पटका, प्रसाद एवं पगड़ी प्रदान की। इस बीच श्रीकृष्ण-जन्मभूमि परिसर में उपस्थित हजारों श्रद्धालु योगी को श्रीकृष्ण -जन्मस्थान पर देखकर अभिभूत हो उठे, वह सहज भाव से ‘जय श्रीराम’ के जयघोश कर उठे। मुख्यमंत्री ने भी श्रद्धालुओं का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान प्रदेश के गृह सचिव संजय प्रसाद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *