ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हॉकी खिलाड़ी अमित रोहिदास को ओडिशा सरकार देगी डेढ़ करोड़ का पुरस्कार

चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में हॉकी स्पर्धा में भारतीय पुरुष टीम के स्वर्ण पदक जीतने के बाद ओडिशा सरकार ने टीम के सदस्य अमित रोहिदास के लिए डेढ़ करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को अमित रोहिदास को बधाई दी और कहा कि उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण वह न केवल ओडिशा के बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गये हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री पटनायक ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई देते हुए ओडिशा के हर खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के सदस्य को पांच-पांच लाख रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल के जरिए खिलाड़ियों से बात भी की।CM announces 1.5 crore for Amit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *