ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बदरी-केदार धाम में हिमालय को प्रदूषण मुक्त करने का लिया गया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को बदरीनाथ और केदारनाथ में स्वच्छता अभियान चलाकर हिमालय को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प लिया गया। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सहित नगरपंचायत, सेना, आईटीबीपी, पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी के जवानों, जिला प्रशासन, तीर्थयात्रियों, तीर्थ पुरोहितों ने संयुक्त रूप से पर्यावरण बचाने, पौधे लगाने और पॉलिथीन का प्रयोग न करने का भी संकल्प लिया।

केदारनाथ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केदारनाथ मंदिर परिसर में मंदिर समिति, सेना, आईटीबीपी, पुलिस और जिला प्रशासन, तीर्थयात्रियों ने पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाते हुए हिमालय को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर केदारनाथ मंदिर परिसर के बाहर पर्यावरण बचाने के लिए साइनबोर्ड लगाकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जिसमें देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने अपने हस्तक्षर किये।

केदारनाथ में इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण से ही हिमालय की रक्षा संभव है। हमें इसके लिए कृत संकल्प होना पड़ेगा।

इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग, चौकी प्रभारी मंजुल रावत, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण एवं यदुवीर पुष्पवान, लोकेंद्र रिवाड़ी, प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला, पारेश्वर त्रिवेदी, ललित त्रिवेदी, संजय तिवारी, कुलदीप धर्म्वाण आदि मौजूद रहे।

बदरीनाथ में ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, स्वच्छता नोडल अधिकारी अजय सती की देखरेख में मंदिर परिसर, सिंह द्वार, नारद कुंड, ब्रह्म कपाल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़, अनसुइया नौटियाल, विकास सनवाल मनमोहन नेगी, रत्नेश पंवार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *