ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गुलमर्ग में प्रसिद्ध शिव मंदिर में लगी आग

उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर बुधवार सुबह भीषण आग की चपेट में आने से जल गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गुलमर्ग में महारानी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध शिव मंदिर में सुबह करीब 03ः45 बजे आग लग गई। फायर सर्विस स्टेशन गुलमर्ग और स्थानीय पुलिस द्वारा समय पर कार्रवाई के बावजूद, लकड़ी से बना यह प्रतिष्ठित मंदिर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *