ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने वाई 20 शिखर सम्मेलन का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को जी—20 के तहत चार दिवसीय वाई—20 (युवा सम्मेलन) का सिगरा स्थित रूद्राक्ष कन्वेंशन सेटर में विधिवत दीप जलाकर उद्घाटन किया। सम्मेलन में आये विदेशी युवा मेहमानों को धर्म नगरी काशी की संस्कृति और अध्यात्म से रूबरू कराने के लिए प्रसिद्ध गंगाघाटों के साथ दो मिनट का लघु वीडियो भी दिखाया गया।

मुख्यमंत्री के विधिवत उद्घाटन के बाद चार दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न सत्रों में जलवायु परिवर्तन,कार्य का भविष्य: उद्योग 4.0, नवाचार और 21वीं सदी के कौशल, शांति निर्माण और सुलह: युद्ध रहित युग की शुरुआत, जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम न्यूनीकरण: स्थिरता को जीवन का एक तरीका बनाना और साझा भविष्य: लोकतंत्र और शासन में युवा और स्वास्थ्य, भलाई और खेल: युवाओं के लिए एजेंडा पर चर्चा होगी।

इसके पहले पूर्वांह में 20 देशों के 125 डेलीगेट़स कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वाहनों के काफिले में तारांकित होटल से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचें। उदघाटन सत्र के बाद दूसरे सत्र में आईआईटी बॉम्बे के डॉ. कवि आर्य का ‘कार्य और नौकरी सृजन का भविष्य’ पर विशेष व्याख्यान होगा।

इसके बाद “उद्यमियों को सलाह और काम का भविष्य” विषयक सत्र में विशेषज्ञ जानकारियां साझा करेंगे। पांचवें सत्र में आईआईटी (बीएचयू) की ओर से ‘स्कूल और कॉलेज पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर खास सत्र होगा। जिसमें बीएचयू के छात्र अपनी प्रतिभा से बनाए मॉडल और प्रयोग दिखाएंगे।

गौरतलब हो कि वाराणसी में आयोजित वाई—20 शिखर सम्मेलन पिछले कुछ महीनों के दौरान हुई चर्चाओं के निष्कर्षों से बनाई गई वाई 20 विज्ञप्ति पर बातचीत करने, अंतिम रूप देने और हस्ताक्षर करने के लिए जी—20 देशों के युवा विशेषज्ञों, निर्णय निर्माताओं और युवा प्रतिनिधियों को एक साथ लाएगा। यह वाई 20 विज्ञप्ति पांच पहचाने गए विषयों को कवर करते हुए भारत की आम दृष्टि के सार को प्रदर्शित करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि युवाओं की आवाज उन लोगों द्वारा सुनी जाए जो उच्चतम स्तर के नीतिगत निर्णय लेते हैं।

निदेशक ( युवा मामले विभाग) पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन 17 से 20 अगस्त तक वाराणसी में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रमुख विशेषज्ञ, निर्णय निर्माता, जी-20 देशों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि नॉलेज पार्टनर (IIM रायपुर), अकादमिक भागीदार (विश्वविद्यालय/संस्थान) एक साथ आएंगे। वाराणसी में आयोजित सम्मेलन में पिछले कुछ महीनों के दौरान हुई चर्चाओं के निष्कर्षों से बनाई गई वाई 20 निष्कर्षों पर बातचीत करने, अंतिम रूप देने और हस्ताक्षर करने के लिए जी-20 देशों के युवा विशेषज्ञों, निर्णय निर्माताओं और युवा प्रतिनिधियों को एक साथ लाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *