ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कार की डम्फर से टक्कर में तीन की मौत, चार घायल

देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा गांव के समीप बुधवार की देर रात डंपर की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। कार सवार चंदौली से मैहर दर्शन पूजन करने जा रहे थे ।

बिहार के भभुआ जनपद के सिरठी गांव निवासी मुनीब (40) अपनी पत्नी लक्ष्मीना (35), पुत्र रोशन (15) के साथ चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र के शेरपुर मोहम्मदाबाद गांव निवासी अपनी बहन कलावती (45) के यहां आए थे। यहां से मुनीब, उनकी पत्नी, पुत्र व बहन कलावती, कलावती के पुत्र विकास (24), बहू ज्योति (22), अभिषेक (2) व कुसुम (30) पत्नी मनीष सभी कार से मैहर दर्शन के लिए निकले। कार विकास चला रहा था। देर रात जैसे ही कार देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा गांव के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार डंपर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सभी लोग जख्मी हो गए।

सूचना पर पहुंची करनपुर चौकी से पुलिस टीम ने ग्रामीणों की सहायता से कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने मुनीब, रोशन व कलावती की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में तीनों की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं दो वर्षीय अभिषेक को खरोंच भी नहीं आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *