ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एसपी ने ली परेड की सलामी, ड्रिल के साथ जवानों से लगवाई दौड़

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने शुक्रवार को साप्ताहिक परेड की सलामी ली। परेड का निरीक्षण, अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल तथा शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए जवानों से दौड़ लगवाई।

साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड पर एसपी ने परेड की सलामी ली। परेड का निरीक्षण किया और जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। इस दौरान पीआरवी 112 वाहनों को चेक किया गया तथा उपकरणों के रख रखाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने परेड के उपरान्त पुलिस लाइन स्थित आवासीय परिसर, वर्दी स्टोर, बैरक, मेस, आरओ प्लांट, स्टोर रूम, यातायात कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और साफ-सफाई के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया। अर्दली रूम में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यतन रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, लालगंज, सदर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, यातायात उपनिरीक्षक तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *