ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण के बाद परेड का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को प्रातः सात बजे मुख्यमंत्री निवास पर ध्वजारोहण किया।

सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सरकार की योजनाओं और उसकी उपलब्धि गिनाई और कहा कि हमारी योजनाओं की चर्चा देशभर में है। हमने जन कल्याण की एक से बढकर एक योजनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम महिला सुरक्षा पर भी ध्यान दे रहे हैं। महिलाओं और बालिकाओं से छेड़छाड़ करने वालों को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी, इसके लिए हम नियमों में प्रावधान करने जा रहे हैं। हिस्ट्रीशीटरों की जिस तरह थानों में तस्वीर लगती हैं, उसी तरह महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों की भी तस्वीरें लगाकर रिकॉर्ड रखा जाएगा।

राजभवन में राज्यपाल ने किया ध्वजारोण।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने सुबह सवा नौ बजे पर राजभवन में ध्वजारोहण किया। शाम को राज्यपाल की ओर से राजभवन में एट होम कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी.जोशी ने किया झण्डारोहण।

राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर यहां विधानसभा में झण्डारोहण किया। इस अवसर पर डॉ. जोशी ने समारोह को सम्बोधित किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर हेमलता जोशी सहित जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण मौजूद थे। पुलिस निरीक्षक नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।

राजस्थान हाईकोर्ट में स्वतंत्रता दिवस समारोह।

राजस्थान हाईकोर्ट में भी 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। हाई कोर्ट की मुख्यपीठ जोधपुर में सुबह साढे आठ बजे मुख्य न्यायाधीश एजी मसीह और जयपुर पीठ में जस्टिस एमएम श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया।

बड़ी चौपड़ पर कांग्रेस-बीजेपी की ओर से ध्वजारोहण।

जयपुर में बड़ी चौपड़ पर सुबह आठ बजे बड़ी चौपड़ पर पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान जयपुर शहर जिला अध्यक्ष आर आर तिवाड़ी, जयपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष गोपाल मीणा, विधायक रफीक खान, आरसीए अध्य्क्ष वैभव गहलोत, राजसिको चेयरमैन राजीव अरोड़ा सहित अन्य पीसीसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके बाद सुबह साढे आठ बजे बड़ी चौपड़ पर नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने झंडारोहण किया। इस दौरान पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, सांसद रामचरण बोहरा, विधायक अशोक लाहोटी समेत अन्य बीजेपी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *