ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दोस्तों ने की ई-रिक्शा चालक को मौत के घाट उतारा

कैथल में दोस्तों ने शराब के नशे में धुत्त होकर अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। घटना सोमवार रात की है। मंगलवार सुबह मृतक का शव उसकी ई-रिक्शा में मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्या के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हत्या के कारणों का पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगा। गांव सेगा रहने वाला सुरेंद्र कैथल शहर में ई-रिक्शा चलाता था। उसके चचेरे भाई प्रवीन ने बताया कि सोमवार की रात वह शहर से लौट कर अपने गांव नहीं गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। मंगलवार सुबह उन्हें जानकारी मिली की सुरेंद्र का शव देवीगढ़ रोड पर उसकी ई रिक्शा में पड़ा है।

इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन थाना से एसएचओ राजकुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फारेसिंक और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।प्रवीण ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि सुरेंद्र ने अपने साथी दीपक के देवीगढ़ रोड के मकान पर कुछ दोस्तों के साथ शराब पी थी। वही किसी बात को लेकर उनका आपस में विवाद हो गया।

दीपक पर ही उन्हें हत्या करने का शक है। घटना के बाद से दीपक मौका से फरार है। सिविल लाइन थाना के प्रभारी राजकुमार ने बताया कि सुरेंद्र की हत्या जिस मकान में हुई है। वहां पर फारेसिंक और सीन ऑफ क्राइम की टीम पहुंचकर जांच कर रही है। अभी तक हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जिस साथी के मकान में मृतक ने शराब पी थी। वह अभी फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *