ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रिश्वत लेते पकड़ा गया असिस्टेंट कमिश्नर, विजिलेंस टीम ने मुरादाबाद से किया गिरफ्तार

बरेली 07 फ़रवरी योगी सरकार भ्रष्टाचार पर लगातार लगाम कस रही है, ताजा मामला मुरादाबाद का है, जहां मुरादाबाद के असिस्टेंट कमिश्नर औषधि मनु शंकर को बरेली की विजिलेंस टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, विजिलेंस टीम थाना सिविल लाइंस से उसे अपने साथ बरेली लेकर आई है, जहां असिस्टेंट कमिश्नर औषधि मनु शंकर को जेल भेजा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के रहने वाले सनी ने बताया कि नया मेडिकल स्टोर खोलने के लिए लाइसेंस को लेकर मुरादाबाद के असिस्टेंट कमिश्नर औषधि मनु शंकर ने 35 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी, सनी ने पैसों की कमी की बात कहकर किश्तों में रुपये देने की बात पर हामी भरी थी, पहली किस्त 15 हजार और दूसरी किस्त 20 हजार देने पर सहमति बनी थी, शिकायत कर्ता सनी ने उप्र सतर्कता अधिष्ठान के पुलिस अधीक्षक से इस मामले की शिकायत की, तलाशी के दौरान एक लाख 80 हज़ार नकद बरामद हुए हैं।

ये रहा पूरा मामला
बहजोई निवासी सनी कश्यप ने पांच दिसंबर 2024 को पोर्टल पर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस लेने के लिए आवेदन किया। पर जब वहाँ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी तो वो खुद लाइसेंस लेने मनु शंकर के पास पहुँचता हैं जहाँ मनु शंकर ने 35 हज़ार रूपए की माँग की। जब सनी कश्यप ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो उसको लाइसेंस नहीं दिया गया। आपको बता दे जिस कारण सनी कश्यप ने दो किस्तों में पैसे देने की हांमी भर दी। पहेली क़िस्त 15 हज़ार और दूसरी 20 हज़ार तय हुई थी। इस पूरे विषय में सनी ने पहले ही विजिलेंस टीम को बता दिया था।
दूसरी क़िस्त सनी ने जैसे ही मनु शंकर को दी, विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान टीम को मिले डेढ़ लाख रुपये

आयुक्त मनु शंकर के घर से तलाशी के दौरान डेढ़ लाख रूपए। आपको बता दे टीम लगातार इस रक़म के श्रोत का पता लगा रही हैं। माना जा रहा हैं कि मिली हुई रक़म भी घूस से हासिल की गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *