ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लग्जरी वाहन से पशुओं की तस्करी

 धुबड़ी थाने की पुलिस मवेशी तस्करों के खिलाफ जो मजबूत भूमिका निभा रही है, उसके बीच तस्कर नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। धुबड़ी जिले के गोलकगंज इलाके में तस्कर लक्जरी वाहनों के जरिए मवेशियों की तस्करी की कोशिश की। पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर गोलोकगंज पुलिस ने बीती रात छापा मारा और लग्जरी वाहनों सहित पांच मवेशियों को छुड़ाया।

गोलकगंज के उत्तर रायपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर, गोलकगंज पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गौरीपुर की ओर आते समय टाटा इंडिगो वाहन (एएस-01बीजे-8620) को रुकने का आदेश दिया। लेकिन, पुलिस के आदेश को धता बताते हुए तस्कर कार राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर तेज रफ्तार से भागने लगे।

पीछा कर रही पुलिस ने कार से पांच मवेशियों को बचाया और गोलकगंज थाने ले गई। हालांकि, तस्कर मौके से फरार हो गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *