घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को एक बार फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचकर कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स पहली बार 65,500 अंक के स्तर पर और निफ्टी भी पहली बार 19,400 अंक के ऊपर खुला। इन दोनों सूचकांकों ने कुछ ही देर में तेजी दिखाते हुए ऑल टाइम हाई लेवल का नया रिकॉर्ड सेट कर दिया, लेकिन इसके बाद मुनाफावसूली शुरू हो जाने की वजह से दोनों सूचकांकों में गिरावट का रुख बन गया। पहले […]Read More
Feature Post
फतेहपुर: सिद्धपीठ ताम्बेश्वर बाबा के दर्शन के लिए भक्तों में
सावन मास के शुरू होते ही मंगलवार को जिलेभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह से ही भोलेबाबा के दर्शन के लिए कतारों में भक्त लग गये और भोलेबाबा की पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की दुआ मांगने के लिए उतावले दिखे, साथ भोलेबाबा की जयकार करते रहे। शहर मुख्यालय स्थित सिद्धपीठ ताम्बेश्वर बाबा के मंदिर की मान्यता तो यहां तक है कि ब्रिटिश काल में […]Read More
काशीपुराधिपति की नगरी सावन माह के पहले दिन मंगलवार से ही केशरिया मय होने लगी है। पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने दशाश्वमेध घाट पर पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और दानपुण्य के बाद श्री काशी विश्वनाथ के स्वर्णिम दरबार में हाजिरी लगाई। स्नान और दर्शन पूजन का सिलसिला भोर से ही चल रहा है। सावन के पहले दिन कांवड़ियों ने भी गंगा स्नान के बाद बाबा के दर पर हाजिरी लगाई और पावन […]Read More
पं. बंगाल अपर पुलिस महानिदेशक विधि-व्यवस्था एवं पुलिस महानिरीक्षक पूर्णियाँ
अपर पुलिस महानिदेशक विधि-व्यवस्था, पं० बंगाल एवं पुलिस महानिरीक्षक पूर्णियाँ क्षेत्र पूर्णियां, बिहार की अध्यक्षता में बिहार एवं पश्चिम बंगाल की बॉर्डर मिटिंग सोमवार को पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर पुलिस जिला में संपन हुई। उक्त अवसर पर अपराध नियंत्रण, अपराधियों की गिरफ्तारी पं. बंगाल में पंचायत चुनाव मद्यनिषेद्य इत्यादि पर चर्चा हुई। बैठक में जिलों के बीच आपसी समन्वय व सहयोग को और सुदृढ करने जैसे कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर सहमति हुई। कटिहार जिले का […]Read More
जिले में एक ऐसा भी सरकारी प्राथमिक विद्यालय है जो कान्वेंट स्कूलों को भी मात दे रहा है। वह है शहर से सटा प्राथमिक विद्यालय अमृतपाली। विद्यालय की महिला प्रधानाध्यापक ने शिक्षा में किए नवाचारों से प्रदेश भर में सुर्खियां बटोरी है। शिक्षा क्षेत्र दुबहर का प्राथमिक विद्यालय अमृतपाली का भौतिक परिवेश इतना आकर्षक व सुंदर है कि सहसा लोगों को विश्वास ही नहीं होता कि यह सरकारी प्राइमरी स्कूल है। उच्चाधिकारियों के दौरे हों […]Read More






