मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व संपूर्ण देश में संचालित धार्मिक स्थलों में स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत रविवार को बाबा नीब करौरी आश्रम (कैंची धाम) परिसर में झाडू लगाकर श्रमदान किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने बाबा नीब करौरी महाराज की तपोस्थली कैंची धाम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए।Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गायक अस्वथ नारायण के सुरों से सजे महान कवि अरुणाचल कविरायर के राम नाटकम के गीत की प्रस्तुति साझा की है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, “ यह महान कवि अरुणाचल कविरायर के राम नाटकम के एक गीत की अद्भुत प्रस्तुति है।” “यारो इवर यारो” अरुणाचल कविरायर राम नाटकम के गीतों की राग भैरवी में सुंदर रचना है। अश्वथ नारायण कर्नाटक संगीत के उभरते गीतकार हैं और चेन्नई में रहते […]Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तरायण के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, “उत्तरायण की शुभकामनाएं।” ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य दक्षिण से उत्तर की ओर आते हैं तो उसे उत्तरायण कहते हैं। भारत में इसे एक त्योहार के रूप में मनाया जाता है। उत्तरायण से जुड़ी कई परंपराएं प्रचलित हैं। इस अवसर पर गुजरात और देश के अन्य भागों में पतंग उड़ाई जाती है।Read More
पूर्व पार्षद मनोज ठाकुर को दुकान में घुसकर मारी गोली,गंभीर
फारबिसगंज के हॉस्पिटल रोड से काली मेला रोड जाने वाली सड़क के किनारे स्थित पूर्व पार्षद मनोज ठाकुर को उनके सैलून में घुसकर बदमाशों ने तीन गोली मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया है। पूर्व पार्षद मनोज ठाकुर को तीन गोली लगी है। बदमाशों ने मनोज ठाकुर को रविवार की सुबह उस समय गोली मारी जब वह अपना सैलून का दुकान खोलकर दुकान की साफ सफाई का काम कर रहा थे। जमीन खरीद बिक्री […]Read More
शीतलहर की चपेट में आने से पूरा उत्तर प्रदेश कपकपा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी यह मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना हैं। घना कोहरा एवं गलन से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम दिखाई दे रही है। रविवार को मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय बताया कि बीते तीन दिन से पश्चिमी मध्य उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, औरैया,अमरोहा, बदायूं,बांदा,चंदौली, चित्रकूट, एटा, फर्रूखाबाद, फिरोजाबाद,हापुड़, हरदोई, हमीरपुर,हाथरस,जालौन,जौनपुर, कासगंज,कन्नौज,कानपुर देहात,कानपुर नगर,कासगंज, मैनपुरी, […]Read More






