ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल कविरायर के राम नाटकम का गीत साझा किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गायक अस्वथ नारायण के सुरों से सजे महान कवि अरुणाचल कविरायर के राम नाटकम के गीत की प्रस्तुति साझा की है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, “ यह महान कवि अरुणाचल कविरायर के राम नाटकम के एक गीत की अद्भुत प्रस्तुति है।”

“यारो इवर यारो” अरुणाचल कविरायर राम नाटकम के गीतों की राग भैरवी में सुंदर रचना है। अश्वथ नारायण कर्नाटक संगीत के उभरते गीतकार हैं और चेन्नई में रहते हैं। अरुणाचल कविरायर तमिल कवि और कर्नाटक संगीत के संगीतकार थे। उनका जन्म तमिलनाडु के तंजावुर जिले के तिलैयाडी में हुआ था। तीन तमिल संगीतकार अरुणाचल कवि, मुथु थंडावर और मारीमुत्थु पिल्लई को तमिल त्रिमूर्ति माना जाता है। उन्होंने प्रसिद्ध राम नाटकम की रचना की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *