ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उप्र शीत लहर की चपेट में, अभी ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार

शीतलहर की चपेट में आने से पूरा उत्तर प्रदेश कपकपा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी यह मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना हैं। घना कोहरा एवं गलन से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम दिखाई दे रही है।

रविवार को मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय बताया कि बीते तीन दिन से पश्चिमी मध्य उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, औरैया,अमरोहा, बदायूं,बांदा,चंदौली, चित्रकूट, एटा, फर्रूखाबाद, फिरोजाबाद,हापुड़, हरदोई, हमीरपुर,हाथरस,जालौन,जौनपुर, कासगंज,कन्नौज,कानपुर देहात,कानपुर नगर,कासगंज, मैनपुरी, मेरठ, मथुरा, उन्नाव, लखनऊ, शाहजहांपुर, सहारनपुर, सामली, संभल, पीलीभीत सहित आस-पास के कई जनपद शीत लहर की चपेट में है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने बताया कि घना कोहरा और गलन जब एक दिन रहता है तो शीत डे कहते हैं और जब इससे अधिक समय के लिए ऐसा मौसम बना रहता है तो इसे शीत लहर कहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *