ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पूर्व पार्षद मनोज ठाकुर को दुकान में घुसकर मारी गोली,गंभीर हालत में पूर्णिया रेफर

फारबिसगंज के हॉस्पिटल रोड से काली मेला रोड जाने वाली सड़क के किनारे स्थित पूर्व पार्षद मनोज ठाकुर को उनके सैलून में घुसकर बदमाशों ने तीन गोली मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया है।

पूर्व पार्षद मनोज ठाकुर को तीन गोली लगी है। बदमाशों ने मनोज ठाकुर को रविवार की सुबह उस समय गोली मारी जब वह अपना सैलून का दुकान खोलकर दुकान की साफ सफाई का काम कर रहा थे। जमीन खरीद बिक्री के विवाद में उनके साथी के द्वारा ही गोली मारने की बात सामने आ रही है। गंभीर हालत में पूर्व पार्षद को स्थानीय लोगों ने आनन फानन में सबसे पहले फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर पूर्णिया रेफर कर दिया गया है।

सुबह-सुबह गोलीबारी की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और पूर्व पार्षद के साथ हुई घटना पर रोष प्रकट किया। मनोज ठाकुर फारबिसगंज के वार्ड संख्या सात के निवासी हैं और उन्होंने संजय चौधरी नामक युवक पर दुकान में घुसकर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लोग पहुंचे। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद घायल पूर्व पार्षद को पूर्णिया रेफर कर दिया गया।

चिकित्सक के अनुसार पूर्व पार्षद के पेट में दो गोली और एक गोली कनपटी में लगी है। घटना की सूचना के बाद फारबिसगंज थानाध्यक्ष आफताब अहमद अन्य पुलिस अधिकारी और बलों के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गए हैं। पुलिस ने अस्पताल समेत घटनास्थल का जायजा लिया। सैलून के अंदर खून पसरा हुआ मिला और मौके से पुलिस ने बुलेट का खोखा भी बरामद किया है। पुलिस की टीम आरोपी संजय चौधरी के घर पर भी दबिश दी। हालांकि आरोपी संजय चौधरी मौके से फरार हो गया ,लेकिन पुलिस ने उनके भाई को पूछताछ के लिए तत्काल हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की अन्य बिंदुओं पर भी जांच में जुटी है।साथ ही अगल बगल के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा में फुटेज की भी पड़ताल में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *