रायगढ़ के खरसिया थाना क्षेत्र में 4 मार्च को क़रीब 12 बजे हुए गोलीकांड के आरोपित को पुलिस ने देर शाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का नाम अमर अग्रवाल है और वह आम आदमी पार्टी का नेता है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 4 मार्च को क़रीब 12 बजे संजय नगर, खरसिया में आपसी विवाद को लेकर आरोपित आम आदमी पार्टी नेता अमर अग्रवाल द्वारा एयर गन से संजय नगर निवासी गोपालगिरी […]Read More
कुपवाड़ा जिले के बटेरगाम इलाके में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में रात भर लगी भीषण आग में एक गैर-स्थानीय व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार और मंगलवार की रात के दौरान कई दुकानों और एक होटल वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में उत्तर प्रदेश का एक दर्जी जिसकी पहचान फ़िरोज़ अहमद के रूप में हुई अंदर फंस गया था और जब तक आग पर काबू पाया […]Read More
अमर कथा शिल्पी एवं स्वतंत्रता सेनानी फणीश्वरनाथ रेणु के 104 वीं जयंती पर सोमवार को रेणुगांव, सिमराहा सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके कृतित्व व व्यक्तित्व को शिद्दत से याद किया। रेणु जी के पैतृक गांव औराही हिंगना स्थित उनके समाधि स्थल पर फारबिसगंज एसडीओ शैलजा पांडे के नेतृत्व में बीडीओ संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, ग्रामीणों स्वजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें स्मरण किया। इसके बाद […]Read More
सोमवार को मीरजापुर में नारी शक्ति वंदन मैराथन हुआ। रन फॉर नेशन, रन फॉर मोदी को लेकर ये मैराथन आयोजित की गई। मैराथन का आयोजन महिला संगठन ने किया। मैराथन भाजपा कार्यालय से प्रारम्भ हुई फिर वहीं आकर खत्म हुई। दौड़ में 150 से अधिक बहनों ने भागीदारी की। मुख्य अतिथि महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमशीला सिंह बताया कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति यानी […]Read More
दीपक हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन,प्रेम प्रसंग में हुई
जिले के फेनहारा थाना क्षेत्र के वीरता गांव निवासी 28 वर्षीय दीपक सिंह हत्या कांड का उदभेदन पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर कर लिया है। इस संबंध में पुलिस ने तीन बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते पकडीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि हत्याकांड में नवीन राम , मधुरेंद्र साह और अमरेंद्र साह को गिरफ्तार किया गया है। तीनों बदमाश फेनहारा थाना क्षेत्र के रहने वाले […]Read More






