ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खरसिया गोली कांड का आरोपित गिरफ्तार

रायगढ़ के खरसिया थाना क्षेत्र में 4 मार्च को क़रीब 12 बजे हुए गोलीकांड के आरोपित को पुलिस ने देर शाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का नाम अमर अग्रवाल है और वह आम आदमी पार्टी का नेता है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 4 मार्च को क़रीब 12 बजे संजय नगर, खरसिया में आपसी विवाद को लेकर आरोपित आम आदमी पार्टी नेता अमर अग्रवाल द्वारा एयर गन से संजय नगर निवासी गोपालगिरी पर हमला किया गया जिससे उसके सर के पीछे चोट आई। घायल को तत्काल रायगढ़ रेफर किया गया , जिसकी स्थिति अभी सामान्य है। वहीं मामले में रायगढ़ पुलिस संज्ञान लेते हुए अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया । इसके बाद रायगढ़ पुलिस एवं रायपुर क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा आरोपित को देर शाम रायपुर एयरपोर्ट से गिरफ़्तार किया गया। फिलहाल पुलिस मामले आरोपित से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *